सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किसानों की समस्या का निराकरण हेतु उदेरा स्थान का किया निरीक्षण…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा के किसानों की पटवन की समस्या से निजात दिलाने हेतु नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार उदेरा स्थान बराज का निरीक्षण किये। सांसद श्री कुमार ने उदेरा स्थान बराज से निकलने वाले सभी नहर में पानी की स्थिति का जायजा सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं अभियंता एवं पदाधिकारी के साथ नहर की स्थिति का जायजा लिये। निरीक्षण के पश्चात उदेरा स्थान बराज कार्यालय में सिंचाई विभाग के अभियंता के साथ विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु बैठक किए एवं किसान के खेतों तक सुगमता से नहर का पानी उपलब्ध हो और सिंचाई के लिए किसानों द्वारा नहर के पानी का प्रयोग किया जाए इस बातों पर विमर्श किया गया। सांसद श्री कुमार ने बताया कि नालंदा के पश्चिमी क्षेत्र में उदेरा स्थान बराज किसानों के सिंचाई के लिए यहां से निकलने वाले नहर एक महत्वपूर्ण जल स्रोत है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि जिस तरह पूरे जिले में वर्षा कम हुआ है किसानों के सिंचाई के लिए नहर का पानी काफी उपयुक्त होता है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि इस्लामपुर औगारीधाम नहर में बराज का पानी पहुंचने में कुछ बाधा के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।तेल्हाडा नहर में आवश्यक पानी की आपूर्ति हेतु पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। हिलसा एवं करायपरसुराय प्रखंडों में अत्यधिक पानी होने से बाढ की स्थिति उत्पन्न होने से रोकने हेतु आवश्यक कार्य उदेरा स्थान के अभियंता पदाधिकारी को निर्देश दिये। सांसद श्री कुमार ने बताया कि नालंदा के जनता ने उन्हें अपनी सेवा करने का जो दायित्व हमें दिया है उसको हम पूरा करेंगे। किसानों की समस्या का समाधान मेरा कर्तव्य है। इस अवसर पर वरिष्ठ जदयू नेता नेता वीरेंद्र प्रसाद, संजय साहू, अजय चंद्रवंशी, कुमार मंगलम, अमित कुमार अधिवक्ता, विजय प्रसाद, मोहन कुमार, धर्मवीर प्रसाद, बबलू प्रसाद, आशुतोष कुमार, धनंजय कुमार, वाल्मीकि महतो सहित कई सिंचाई विभाग के अभियंता कर्मचारी उपस्थित थे।
