“मन चंगा तो कठौती में गंगा” – संत रविदास के संदेशों के साथ नालंदा में मनाया गया समरसता संकल्प सम्मेलन..
650वीं जयंती वर्ष पर पवित्र मिट्टी कलश हुआ रवाना, हर मंदिर के पास होगा जीवनदायिनी वृक्षों का पौधारोपण*
*प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया नेतृत्व..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला द्वारा जिला कार्यालय, मेहनौर में *”समरसता संकल्प सम्मेलन”* का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नालंदा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार * ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बिहार प्रदेश की उपाध्यक्ष अनामिका पासवान * उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष सहभागिता अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान के नेतृत्व में उपस्थित मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप द्वारा की गई।
सम्मेलन की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर *गुरु रविदास जी के जन्मस्थल से लाए गए पवित्र मिट्टी से भरे कलश* को सभी उपस्थितजनों ने नमन किया।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी मंडल अध्यक्षों को यह पावन कलश सौंपते हुए निर्देश दिया कि:
> “इस पवित्र मिट्टी को नालंदा जिले के प्रत्येक प्रसिद्ध मठ-मंदिर में ले जाकर समाज के सभी जाति-वर्गों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की जाए। समरस समाज के निर्माण के उद्देश्य से इसी पवित्र मिट्टी में प्रमुख मंदिरों के निकट संत रविदास जी के नाम पर *पीपल, बरगद, नीम, बेल* जैसे जीवनदायिनी वृक्षों का पौधारोपण किया जाए।”
मुख्य अतिथि *प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान * ने कहा कि “गुरु रविदास जी ने पूरे जीवन ‘सब मनुष्य एक समान’ का संदेश दिया। उनका दर्शन जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता और समरसता का दर्शन है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं।”
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को गुरु रविदास जी के जीवन चरित्र और उनके दोहों के माध्यम से समाज में समरसता और स्वच्छता का संदेश फैलाने का मार्गदर्शन भी दिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरु रविदास जी का यह प्रसिद्ध दोहा सभी को स्मरण कराया:
> *”मन चंगा तो कठौती में गंगा”*
> *”जात-पात पूछे ना कोई, हरि को भजै सो हरि का होई”*
कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया और सभी ने समरस भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, छोटे लाल राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी शिवशंकर दास, अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री सह कार्यक्रम सह प्रभारी अमरेश कुमार, राजू माहुरी, अमित गौरव ,अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, बाढो रविदास, रामजतन आर्य, सोनू कुमार हिंदू, धीरज पाठक, जयराम कुमार यादव, बबीता कुमारी, सतीश प्रसाद , पुनीता देवी,गोपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार, धनंजय कुमार, संदीप कुमार, शशिकला सिन्हा, बिट्टू कुमार सिंह, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, कृष्णमूर्ति कुमार, अभयानंद पाण्डेय, आदित्य कुमार उर्फ छोटू पासवान, प्रणव कुमार सिन्हा,
कौशल कुमार, शशि कुमार, बबलू पासवान, मुकेश कुमार, डबलू पासवान, श्रवण रविदास, अमरजीत पासवान, मनोज चौधरी, विनोद रविदास, रविरंजन पाण्डेय , सुभाष सिंह, आलोक रंजन, राजीव कुमार, कृति कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
