भारतीय जनता पार्टी, नालंदा के नेतृत्व में बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हर हर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया,जो आनंद मार्ग , रांची रोड होते हुए वापस श्रम कल्याण केंद्र मैदान में आकर संपन्न हुआ। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल , कुम्हरार, पटना विधायक संजय गुप्ता एवं पूर्व मंत्री सह बिहार शरीफ विधायक डा सुनील कुमार शामिल होकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया, रास्ते भर वंदे मातरम्, भारत माता की जय, स्वतंत्रता सेनानियों की जयकारे लगाते हुए युवाओं, विद्यार्थियों में देशप्रेम और भारतीय ध्वज तिरंगा के प्रति समर्पण एवं अगाध श्रद्धा दृष्टिगोचर हुआ। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम मंडल, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता एवं पूर्व मंत्री सह बिहार शरीफ विधायक डा सुनील कुमार एवं जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने उपस्थित छात्र छात्राओं,एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। देशवासी पुरे उत्साहपूर्वक इन आयोजनों में भाग लें रहे हैं जिससे बच्चों में भी राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो रही है। बच्चों के द्वारा भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा ध्वज के प्रति अगाध श्रद्धा देख हम सभी को गर्व की अनुभूति हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है, हम सभी देशवासी अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाएं और बच्चों को स्वतंत्रता में देश के महापुरुषों का योगदान बताएं और उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाते हुए देश के प्रति जिम्मेवारियों का अहसास जगाएं। इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो रामसागर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, तेजस्विता राधा, साबो देवी,जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, राजू माहुरी, प्रवीण कुमार सिंह, योगेंद्र मंडल, अमरकांत भारती,कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, आई टी सेल संयोजक अमित शान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास चंद्रवंशी, बिहार शरीफ नगर मध्य अध्यक्ष धनंजय कुमार, उत्तरी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार, पूर्वी मंडल अध्यक्ष शशिकला सिन्हा, रजनीश कुमार, कृति कुमार, राजेश सिंह सिसोदिया, धीरज पाठक , सन्नी पटेल, रौशन कुमार यादव, मोनू कुमार , आलोक रंजन, गोपाल चौरसिया ,राजीव कुमार, विजेन्द्र पासवान, शिल्पी कुमारी , रंजीत कुमार रंजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
