सीनियर को दी गई विदाई..
विदाई समारोह में भावनात्मक क्षणों के साथ विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएँ…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: ए. एन. कॉलेज, पटना के लोक प्रशासन विभाग में विद्यार्थियों के सम्मान में एक भावपूर्ण फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल निशा कुमारी एवं मिस्टर फेयरवेल आकाश का चयन किया गया। समारोह में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विदा हो रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज से प्राप्त ज्ञान और संस्कार विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. कविता श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सफलता के लिए आत्मविश्वास, समर्पण और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। लोक प्रशासन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कविता राज ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विदाई केवल एक पड़ाव है, बल्कि यह नई संभावनाओं और जिम्मेदारियों की शुरुआत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बेस्ट स्टूडेंट रंजीत कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शुभम एवं राखी ने किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्मृतियों और भावनात्मक संदेशों के माध्यम से अपने शिक्षकों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
फेयरवेल समारोह हर्ष, उल्लास और भावनात्मक वातावरण के साथ संपन्न हुआ।
