नालंदा में 17 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन, 100 पदों पर होगी भर्ती…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 अगस्त 2026 को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, बिहारशरीफ (नियोजन भवन परिसर) में आयोजित होगा।
जॉब कैंप में निजी कंपनी HSN Tech Solutions Pvt. Ltd. द्वारा कुल 100 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
कंपनी द्वारा Camera Assembling/SNT Operator/Technician पद के लिए भर्ती की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ITI, Diploma अथवा B.Tech निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को ₹13,500 से ₹22,000+ PF+ESI+Food (Duty)+Daily Transporting Charge के अनुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
नियुक्ति का कार्यस्थल तेलंगाना के हैदराबाद एवं आंध्र प्रदेश के कडप्पा में होगा।
जिला नियोजनालय द्वारा बताया गया कि महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी इस जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों के साथ जॉब कैंप में उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।
जिला नियोजनालय ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से जॉब कैंप में भाग लेने की अपील की है, ताकि उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
