• Tue. Aug 11th, 2026

#bihar: सरस्वती विद्या मंदिर राजगीर में राखी एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन…

Bykhabretv-raj

Aug 11, 2026

 

 

 

 

सरस्वती विद्या मंदिर राजगीर में राखी एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: राजगीर। रक्षाबंधन के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए आज सरस्वती विद्या मंदिर, राजगीर में डाक विभाग की ओर से राखी निर्माण एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं तथा पत्र लेखन के माध्यम से अपने विचारों और भावनाओं को शब्दों में व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि, लेखन कौशल तथा पत्र लेखन की परंपरा के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरे मनोयोग से अपनी-अपनी राखियां तैयार कीं तथा पत्र लिखे।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक, नालंदा मंडल श्री कुंदन कुमार ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में पत्र लेखन की परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को पत्र लेखन के महत्व से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग समय-समय पर विद्यार्थियों के बीच इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर डाक सेवाओं और भावनात्मक पत्राचार की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनंत कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने डाक विभाग द्वारा विद्यालय में इस तरह का आयोजन किए जाने की सराहना की।
प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
पत्र लेखन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आस्था श्री, वैष्णवी एवं काजल कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि सीनियर वर्ग में आदिति सिंह, आद्या शर्मा एवं नैन्सी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार राखी निर्माण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आस्था मंडल, स्मृति सिन्हा एवं आर्द्रि आराध्या तथा सीनियर वर्ग में सौम्या कुमारी, अमित आनंद एवं अदिति सिंह ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अन्य विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। विद्यालय परिसर में बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पत्र लेखन के महत्व, डाक विभाग की भूमिका तथा राखी एवं भाई-बहन के प्रेम से जुड़ी भावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक श्री अभयकांत पोद्दार, प्रोग्रामर जय भारती वर्मा, आचार्या संगीता कुमारी, पुष्पांजलि, राखी कुमारी सहित डाक विभाग के रामाशीष कुमार, सदानंद कुमार, शुभम, राकेश समेत कई डाककर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं डाक विभाग के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राखी निर्माण और पत्र लेखन के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए रचनात्मकता, परंपरा और भावनाओं से जुड़ा एक यादगार अवसर बन गया।