• Mon. Aug 10th, 2026

#bihar: कोशिश नहीं करना है, लक्ष्य हासिल करना है—तभी होगा…

Bykhabretv-raj

Aug 10, 2026

 

 

 

 

कोशिश नहीं करना है, लक्ष्य हासिल करना है—तभी होगा”- जिलाधिकारी ने कहा …

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ (नालंदा): एनआईसी सभागार में विभागीय साप्ताहिक समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि केवल प्रयास करने की बात नहीं, बल्कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
समीक्षा की शुरुआत प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से की गई। जिलाधिकारी ने योजना की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में योजना को और तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान उपलब्धि अपेक्षा के अनुरूप नहीं है तथा लक्ष्य को बढ़ाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को मजबूती से प्रयास करना होगा।
उन्होंने कहा कि इस योजना को सफल बनाने के लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन—सभी को साथ जोड़ना होगा। योजना के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करने के साथ लोगों को इसके लाभ के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित इंस्टॉलेशन लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करें तथा इसकी दैनिक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूकता और पहुंच बढ़ने के साथ इंस्टॉलेशन की संख्या में भी वृद्धि होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि लक्ष्य प्राप्ति में जो भी बाधाएं आ रही हैं, उन्हें चिन्हित कर तत्काल दूर किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “कोशिश नहीं करना है, लक्ष्य हासिल करना है—तभी होगा।” अधिकारियों को केवल प्रयास तक सीमित न रहकर परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान की जिलाधिकारी ने जिले में टीबी स्क्रीनिंग की गति और बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले की प्रगति एवं रैंकिंग में और सुधार हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को और प्रभावी बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।
बैठक में राशन कार्ड निर्माण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में और तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य करने को कहा।

आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवन/सरकारी परिसर में संचालित है और वहां शौचालय उपलब्ध नहीं है, तो आवश्यकतानुसार शौचालय का निर्माण कराया जाए। वहीं यदि आंगनबाड़ी केंद्र निजी मकान में किराये पर संचालित है और वहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो ऐसे केंद्र को ऐसे उपयुक्त किराये के भवन में स्थानांतरित किया जाए जहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की समीक्षा आंकड़ों के साथ ही जमीनी स्तर पर वास्तविक उपलब्धि और लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।