राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है:- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ नगरनिगम के वार्ड नं 50 के विजवनपर गांव में आपदा पीड़ित परिवार मृतक बलराम कुमार के आश्रित पिता सिद्धेश्वर प्रसाद को राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त सहायता राशि का चेक क्षेत्रीय विधायक जदयू विधायक दल के नेता बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य रहा है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहा करते थे राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है।
इस असमय क्षति से पूरा परिवार एवं समाज स्तब्ध है इस दुख की घड़ी में आप अकेले नहीं हैं सरकार आपके साथ है दुख की घड़ी में मृतक के परिजनों से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया सांत्वना दी धैर्य और हिम्मत से काम लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो चला गया उसे वापस नहीं ला सकते लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार को किसी तरह का दिक्कत ना हो।बिना किसी भेदभाव के नीतीश सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के जनकल्याण को प्राथमिकता दी। ‘न्याय के साथ विकास’ के अपने संकल्प को साकार करते हुए उन्होंने बिहार को नई पहचान दी और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। राज्य के समग्र विकास और हर बिहारवासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लायें आज हमारी सरकार उनके ही विकास मांडल को मूर्त रूप देकर आगे बढ़ा रही है।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार प्रखंड जदयू अध्यक्ष धनंजय प्र कुशवाहा जिला जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी रजनीश कुमार युगल किशोर मुखिया विश्वास सिंह मुखिया प्रमोद यादव रामजन्म रविदास मुन्ना पासवान गुलशन कुशवाहा रंजीत सिंह जीतन चौहान मुकेश पासवान बिट्टू कुशवाहा पुष्प राज सिंह छोटू कुमार नीतीश पाण्डेय नवीन राउत राजू साव महेश पाण्डेय संजय राम उदय प्रसाद सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहें।
