हरनौत में 5 हजार लोगों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, 10 करोड़ महाअभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में आयोजन..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : हरनौत स्थानीय प्रखंड स्थित जीडीएम कॉलेज में *”नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत”* के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर के सभागार में हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के _प्राचार्य प्रो. एसएनपी सिन्हा_ के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से _ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पटेल नगर शाखा_ के तत्वावधान में किया गया।
5 हजार लोगों ने ली शपथ
_ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पटेल नगर शाखा की प्रभारी मीरा बहन_ ने बताया कि *”10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान”* राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। इसके तहत हरनौत में लगभग _5 हजार लोगों_ ने नशा न करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि “एक सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का आत्म-प्रेरित और पूर्णतः नशा मुक्त होना अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए देश को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए देश की ऊर्जावान युवा शक्ति से आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं को देश को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। सभी ने जीवनभर नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में भारी उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।इस दौरान हाई स्कूल सरथा, आरपीएस कॉलेज सहित अन्य संस्थानों में यह कार्यक्रम चला।
हरीओम की रिपोर्ट
