• Sun. Aug 2nd, 2026

#bihar: निबंध, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा….

Bykhabretv-raj

Aug 2, 2026

 

 

 

निबंध, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा….

कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा छः से आठवीं के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का दिखाया प्रदर्शन…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत। स्थानीय नगर पंचायत के बीच बाजार में स्थित कन्या मध्य विद्यालय में नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान कक्षा छः से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।विभिन्न प्रतियोगिताओं में सुहानी,शिवम,भावना,प्रिंश, सृष्टि,रानो, अंजली,बादल,राखी, दिलखुश आदि प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हरेक कक्षा से प्रथम द्वीतीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी नौ प्रतिभागियों को आगामी 15 अगस्त को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं स्कूल के प्रभारी एचएम महारानी देवी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का भी अवसर है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है और उनमें देश के प्रति सम्मान व जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हमलोग का प्रयास है कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। मौके पर नगर पंचायत के कर्मी राहुल कुमार,
पम्मी कुमारी,नेहा कुमारी,रंजीत कुमार,इंदु देवी,रितेश शर्मा,कुमारी अनिमिका आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

हरीओम की रिपोर्ट