• Thu. Jul 30th, 2026

#bihar: सरथा गांव में करंट से वृद्ध की मौतः घर की सफाई करते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी…

Bykhabretv-raj

Jul 30, 2026

 

 

 

 

 

सरथा गांव में करंट से वृद्ध की मौतः घर की सफाई करते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: वेना थाना क्षेत्र के सरथा गांव में बिजली की चपेट में आने से 77 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम को हुई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल
बिजली की चपेट में आने से 77 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम को हुई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान सरथा गांव निवासी स्वर्गीय नौरंगी मोची के पुत्र रोहन रविदास के रूप में हुई है। उनके पुत्र रविकांत कुमार ने बताया कि रोहन रविदास पिछले लगभग 20 वर्षों से गांव के जितेंद्र सिंह के घर की देखभाल और साफ-सफाई का काम करते थे।बुधवार शाम को वे रोज की तरह जितेंद्र सिंह के घर
की सफाई करने गए थे। इसी दौरान वे अचानक बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गईकाफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वे घर में बिजली के तार के संपर्क में मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर वेना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घर की साफ-सफाई के दौरान बिजली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत होने की बात सामने आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
हरनौत नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सुरेश सिंह ने बताया कि यह हादसा सरथा गांव के उत्तर टोला स्थित जितेंद्र सिंह के मकान में सफाई के दौरान हुआ। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

हरीओम की रिपोर्ट