• Thu. Jul 30th, 2026

#bihar: विश्व बाघ दिवस 2026 पर राजगीर जू सफारी में भव्य आयोजन….

Bykhabretv-raj

Jul 30, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विश्व बाघ दिवस 2026 पर राजगीर जू सफारी में भव्य आयोजन….

बिहार वेटेरिनरी कॉलेज के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर, परिसर में एटीएम का उद्घाटन, 480 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: विश्व बाघ दिवस 2026 के अवसर पर राजगीर जू सफारी में वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नेसामणि के… क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (RCCF), पटना एवं विशिष्ट अतिथि डॉ पल्लव शेखर, डीन, बिहार वेटनरी कॉलेज, पटना थे।

बिहार वेटेरिनरी कॉलेज एवं राजगीर जू सफारी के साथ एमओयू

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बिहार वेटेरिनरी कॉलेज, पटना एवं राजगीर जू सफारी के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर रहा। इस समझौते के माध्यम से वन्यजीव चिकित्सा, वन्यजीव स्वास्थ्य, अनुसंधान, वेटनरी छात्रों का प्रशिक्षण, इंटर्नशिप तथा क्षमता विकास के क्षेत्रों में दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को नई दिशा मिलेगी। यह साझेदारी वन्यजीव संरक्षण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान को सुदृढ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिहार वेटनरी कॉलेज, पटना के डीन, डॉ पल्लव शेखर एवं श्री राम सुन्दर एम, निदेशक राजगीर जू सफारी के द्वारा डॉ. नेसामणि के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, पटना के समक्ष समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया।

समझौता ज्ञापन (MoU) का मुख्य बिन्दु

1. वन्यजीव अनुसंधान।

2. वेटनरी छात्रों को इर्टनशीप ।

3. दोनों संस्थानों के बीच वन्यजीव प्रयोगशाला का आपसी सहयोग।

4. आपस में ज्ञान साझा करना।

5. जू सफारी के कर्मियों और कॉलेज छात्रों की ट्रेनिंग।

 

 

 

 

विश्व बाघ दिवस कार्यक्रमः-

विश्व बाघ दिवस के उपलक्ष्य में राजगीर के विभिन्न विद्यालयों (मध्य विद्यालय, राजगीर, सरस्वती विद्या मंदिर, राजगीर, आर्दश मध्य विद्यालय, राजगीर एवं गाँधी आश्रम मध्य विद्यालय, राजगीर) के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी (क्यूज) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 480 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में बाघ संरक्षण, जैव विविधता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

मुख्य अतिथि डॉ. नेसामणि के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (RCCF), पटना ने प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाघ केवल भारत की राष्ट्रीय धरोहर ही नहीं, बल्कि हमारे वन पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण संकेतक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने राजगीर जू सफारी परिसर में स्थापित एटीएम का विधिवत उ‌द्घाटन किया तथा कार्यक्रम के विभिन्न आयोजनों में भाग लिया।
डॉ पल्लव शेखर, डीन, बिहार वेटनरी कॉलेज, पटना ने बिहार वेटेरिनरी कॉलेज एवं राजगीर जू सफारी के बीच हुए एमओयू की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग वन्यजीवों के बेहतर उपचार, अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं संरक्षण के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।

राजगीर जू सफारी के निदेशक श्री राम सुन्दर एम ने कहा, “विश्व बाघ दिवस प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने का अवसर है। आज लगभग 480 विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी इस दिशा में बढती जन-जागरूकता का सकारात्मक संकेत है। बिहार वेटेरिनरी कॉलेज के साथ हुआ यह समझौता वन्यजीव चिकित्सा, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो वैज्ञानिक सहयोग को बढावा देने के साथ-साथ बिहार में वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाएगा। राजगीर जू सफारी भविष्य में भी संरक्षण, शिक्षा और जन-जागरूकता के ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।”

कार्यक्रम में श्री राजकुमार एम०, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नालन्दा वन प्रमंडल, बिहारशरीफ, डॉ० अजित कुमार, एचओडी, बिहार वेटनरी कॉलेज, पटना, डॉ० संजय भारती, एचओडी, बिहार वेटनरी कॉलेज, पटना, डॉ० संजीत कुमार एवं डॉ० अमित कुमार, पशुचिकित्सा पदाधिकारी, जू सफारी, श्रीमति सिम्मी प्रियनैना, सहायक वन संरक्षक, नेचर सफारी, श्री अजय कुमार, सहायक वन संरक्षक, श्री सूरज कुमार एवं श्री शिवम सिन्हा, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, राजगीर जू सफारी के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।