ईसीआरकेयू ने किया अधिकारियों का स्वागत..
ईसीआरकेयू के बुके के बदले पुस्तक से स्वागत करने के परम्परा का प्रशंसा….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: मंगलवार दिनांक 28 जुलाई को हरनौत रेल कारखाना में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा के नेतृत्व में कारखाना में नव पदस्थापित उपमुख्य यांत्रिक इंजीनियर वन श्री राधे श्याम तिवारी एवं उपमुख्य सामग्री प्रबंधक श्री जितेश कुमार मंडल का पुस्तक देकर स्वागत किया गया। इस दौरान अधिकारियों से यूनियन प्रतिनिधियों का परिचय पात्र हुआ तथा कारखाना के वर्तमान कार्य प्रणाली सहित इसके उन्नयन पर चर्चा किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारी एवं अधिकारी वर्ग को एक साथ कदम से कदम मिलाकर कारखाना को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का बात कहा है । साथ ही उन्होंने अश्वासन दिया कि किसी भी कर्मचारी को कुछ समस्या है तो उसे यूनियन के माध्यम से संज्ञान में लाने पर समुचित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने जब जाना कि ईसीआरकेयू के द्वारा स्वागत करने में बुके के स्थान पर धार्मिक पुस्तक प्रदान किया जाता है तो यूनियन के इस परंपरा का उन्होंने काफी प्रशंसा किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष महेश महतो, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष बच्चालाल प्रसाद, उपाध्यक्ष रणजीत कुमार, संगठन सचिव गिरिजा प्रसाद, पूनम कुमारी, सीसीएम बासुकीनाथ उपाध्याय, डीटीजीएम मंजय कुमार , सतीश कुमार, रंजीत पोद्दार, कृष्ण कुमार, महेंद्र चौधरी ,प्रभात कुमार,पारस पंडित,मनीष कुमार सहित कई यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
