• Mon. Jul 27th, 2026

#bihar: कॉमनवेल्थ कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार सम्मानित, केंद्रीय खेल मंत्री ने ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान की..

Bykhabretv-raj

Jul 27, 2026

 

 

 

 

 

 

कॉमनवेल्थ कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार सम्मानित, केंद्रीय खेल मंत्री ने ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान की..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : हरनौत बाजार के सबनहुआडीह निवासी पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उन्हें ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान की।

यह सम्मान समारोह नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में आयोजित किया गया। झंडू कुमार ने इस उपलब्धि से देश, बिहार और नालंदा जिले का नाम रोशन किया है।

सम्मान समारोह के दौरान डॉ. मांडविया ने कहा कि झंडू कुमार की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच का परिणाम बताया, जिसके तहत पैरा खेलों को मुख्यधारा में लाकर पैरा खिलाड़ियों को अन्य खिलाड़ियों के समान प्राथमिकता, सहयोग और अवसर दिए जा रहे हैं।

केंद्रीय खेल मंत्री ने झंडू कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे आगामी एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव और बढ़ाने का आग्रह किया।

इस पर झंडू कुमार ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पैरा पावरलिफ्टिंग इंडिया के अध्यक्ष जेपी सिंह और दिग्गज पैरा पावरलिफ्टिंग कोच राजेंद्र रहेलू भी उपस्थित थे। उन्होंने झंडू कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। झंडू कुमार की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सह नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव कुंदन कुमार पांडे,हरनौत नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह, समाजसेवी चंद्रोदय कुमार,रवि कुमार, सतनाम कबीर, प्रमोद कुमार और ज्ञानेश सहित कई अन्य लोगों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास जताया कि झंडू कुमार आगामी एशियाई पैरा खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और भारत, बिहार तथा नालंदा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

 

हरीओम की रिपोर्ट