संत पॉऊल इंग्लिश स्कूल के 12 वीं छात्रा गोल्डी कुमारी को 5 लाख की छात्रवृत्ति….
सक्षम स्कॉलरशिप योजना के तहत संत पॉऊल इंग्लिश स्कूल के गोल्डी को 5 लाख की छात्रवृत्ति…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के सरथा स्थित संत पॉऊल इंग्लिश स्कूल के 12वीं कक्षा की छात्रा गोल्डी कुमारी को सक्षम स्कॉलरशिप योजना के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान छात्रवृत्ति चयन-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। इस उपलब्धि से जिले सहित स्कूल में खुशी की लहर है और छात्र-छात्राएं सहित खेलप्रेमियों में उत्साह दोगुना हो गया है।वहीं संत पॉल इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर बीणा बीजु ,प्राचार्य बीजु थॉमस ,
पीटी शिक्षक दिनेश कुमार सहित अन्य ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना कि है। डायरेक्टर बीणा बीजु ने बताया कि गोल्डी कुमारी कक्षा 12वीं के कला संकाय की छात्रा है।जिसे पैरा खिलाड़ी सह स्कूल की छात्रा
गोल्डी को सक्षम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ₹5 लाख रुपए की छात्रवृत्ति के लिए चयन-पत्र प्रदान किया गया।इसके अलावा जिले के अन्य छः पैरा खिलाड़ियो(अनुपम कुमार, नेहा कुमारी, सौम्या शरद चंद्र, कन्हैया कुमार, अंकित कुमार एवं उज्ज्वल रंजन कुमार) को भी इस योजना के लिए चयन-पत्र प्रदान किया गया।इसके साथ ही प्रेरणा स्कॉलरशिप योजना के तहत रजनीश कुमार को भी 3 लाख रुपए की छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस प्रकार नालंदा जिले के कुल 8 पैरा खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के हाथों छात्रवृत्ति चयन-पत्र प्राप्त कर जिले का नाम पूरे बिहार में गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एवं कोच कुंदन कुमार पांडे, समाजसेवी सह नपं के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह,समाजसेवी प्रमोद कुमार, समाजसेवी चंद्रोदय कुमार पत्रकार रवि कुमार सहित ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि नालंदा के अन्य दिव्यांग एवं पैरा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही यह छात्रवृत्ति खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल संसाधनों और भविष्य की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी। इससे पैरा खेलों को नई दिशा मिलेगी और नालंदा के खिलाड़ी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
हरीओम की रिपोर्ट
