• Sat. Jul 18th, 2026

#bihar: नालन्दा के हरनौत क्लस्टर को 34 लाख का हुआ शुद्ध मुनाफा..

Bykhabretv-raj

Jul 18, 2026

 

 

 

 

 

 

नालन्दा के हरनौत क्लस्टर को 34 लाख का हुआ शुद्ध मुनाफा..

तारा जीविका महिला संकुल संघ ने वार्षिक आम सभा में 2026-27 की उपलब्धियों पर चर्चा की…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को तारा जीविका महिला संकुल संघ ने वार्षिक आम सभा में 2025-26 की उपलब्धियों पर चर्चा की। साथ ही अगले साल की कार्य योजना पर चर्चा की गयी।बैठक की अध्यक्षता सभी निर्देशक मंडल के सदस्य ने किया।इस दौरान जीवीका बीपीएम मो. अफताब आलम,क्षेत्रीय समन्वयक रजनीश कुमार ,सीएफ सोनू सहित अन्य मौजूद थे।बीपीएम ने कहा कि हरनौत क्लस्टर को एक साल में 34 लाख से अधिक का शुद्ध मुनाफा हुआ है।इस आम सभा में जीविका दीदियों को योजनाओं की जानकारी दी गयी। वहीं निर्देशक मंडल के सदस्य ने बताया कि तारा जीविका महिला संकुल संघ में 859 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और 45 ग्राम संगठन शामिल हैं।इससे 1092 दीदियां जुड़ी हुई हैं। यह संगठन वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस वित्तीय वर्ष में सीएलएफ को 34 लाख का शुद्ध मुनाफा इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है। जीविका से जुड़कर सैकड़ों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। कहा कि उनके सपनों ने ऊंची उड़ान भरी है।इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष के लिए तय बीडीपी(कार्ययोजना) बनाई गई।इसका उद्देश्य दीदियों के जीवन में और अधिक सकारात्मक बदलाव लाना है। इसमें कई योजनाएं ली गयी हैं। इस पर आगे काम किया जाएगा। मौके पर एमबीके उमेश कुमार,सी-3 सचिन कुमार,समिति की सचिव विनीता देवी सहित ऊषा, रिंकी,आशा,विनीता, बबीता कुमारी भारती,दयावती,रितु,संगीता समेत जीविका से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

हरिओम की रिपोर्ट…