• Tue. Jul 14th, 2026

#bihar: नीतीश कुमार ने नालंदा पहुंचकर जद(यू) जिला उपाध्यक्ष की दिवंगत धर्मपत्नी को श्रद्धासुमन अर्पित किए…

Bykhabretv-raj

Jul 14, 2026

 

 

 

 

 

 

नीतीश कुमार ने नालंदा पहुंचकर जद(यू) जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार की दिवंगत धर्मपत्नी को श्रद्धासुमन अर्पित किए…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: जद (यू) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मंगलवार को नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड अंतर्गत केसोपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार की दिवंगत धर्मपत्नी एवं पूर्व मुखिया स्वर्गीय श्रीमती लालती देवी के बरखी कार्यक्रम में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी, उनका ढांढस बंधाया तथा दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, मा0 सांसद श्री श्री कौशलेन्द्र कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्यसचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी , विधायक श्री प्रेम मुखिया जी भी उपस्थित रहे।