एनसीवीटी के निर्देशन में आईटीआई कल्याण बिगहा में फर्स्ट एवं सेकेंड इयर का प्रायोगिक परिक्षा संपन्न, 250 परिक्षार्थी हुए शामिल…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: एनसीवीटी के निर्देशन में नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(
आईटीआई) में चल रहे 2023-25 सत्र के द्वितीय वर्ष और 2025-27 के प्रथम वर्ष का प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार को शांति पूर्वक संपन्न हो गया। अंतिम दिन परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।कई अभ्यर्थियों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रश्नपत्र संतुलित था तथा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया था।इस दौरान परीक्षा में प्रतिनियुक्त उड़न दास्तां में हरनौत श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी(एलईओ) चांदनी रस्तोगी ,निदेशालय से सहायक निदेशक सुनील कुमार तथा मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त हरनौत अंचल कार्यालय के अमीन उपेंद्र कुमार ने निरिक्षण किया।वहीं आईटीआई के प्राचार्य ई राशेष रंजन ने बताया कि बीते छः और सात जुलाई को फर्स्ट ईयर का एवं नौ व दस जुलाई को सेकेंड इयर की प्रायोगिक परीक्षा ली गई। उन्होंने कहा कि नालंदा जिले में पांच सरकारी(आईटीआई कल्याण बिगहा, आईटीआई सरमेरा, महिला आईटीआई बिहारशरीफ, आईटीआई राजगीर एवं आईटीआई हिलसा) एवं 83 निजी आईटीआई संस्थान है। जिसमें दो निजी आईटीआई ( आरएलएस एवं गौतम) सहित एक सरकारी आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन,फीटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मेकेनिकल डीज़ल, इलेक्ट्रॉनिक,सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली रखरखाव(आईसीटीएसएम),सीटीएसएम आदि
ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने यहां प्रायोगिक परीक्षा दी। जिसमें फर्स्ट एवं सेकेंड इयर में तकरीबन 250 परिक्षार्थी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यहां प्रायोगिक परीक्षा(सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक)
ली गई। उन्होंने कहा कि आईटीआई की परीक्षा में हर साल नकल और पर्चा लीक रोकने के लिए श्रम संसाधन विभाग (बिहार) ने केंद्र को ऑनलाइन परीक्षा लेने का प्रस्ताव दिया था।जिसको लेकर केके यूनिवर्सिटी बिहारशरीफ परिसर में जिले के सभी आईटीआई संस्थान के छात्रों का कंप्यूटर
आधारित परीक्षा (सीबीटी) ली जा रही है।जो बहुविकल्पीय प्रश्न( एमसीक्यू) है। प्राचार्य ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा एवं सीबीटी परिक्षा राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद
(एनसीवीटी)के निर्देशन में चल रही है।
हरिओम की रिपोर्ट
