सरगम 2026 कार्यक्रम में सीमा सिंह ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र…..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: शेखपुरा : गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या सरगम 2026 – ए नाइट ऑफ म्यूजिक, कल्चर एंड सेलिब्रेशन का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की युवा नेत्री एवं प्रदेश महासचिव सीमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर कॉलेज प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में सीमा सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संगीत, कला और संस्कृति विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को संपूर्ण बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ अपने संस्कार, संस्कृति और सामाजिक दायित्वों को भी जीवन में प्राथमिकता देने का आह्वान किया। सीमा सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि मंच प्रतिभा को पहचान दिलाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के दौरान सीमा सिंह को कॉलेज प्रशासन द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी, शिक्षकों एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षा के साथ संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरगम 2026 में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
