राजगीर जू सफारी में पर्यटकों के लिए रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा प्रारंभ…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार के प्रमुख पर्यटन आकर्षण राजगीर जू सफारी में आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत की गई है। अब पर्यटक रियल टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से उसी दिन तत्काल टिकट बुक कर जू सफारी का आनंद ले सकेंगे। अब तक पर्यटकों को जू सफारी के भ्रमण के लिए कम-से-कम एक दिन पहले ऑनलाइन टिकट बुक कराना अनिवार्य था। साथ ही उसी दिन घूमने के लिए पर्यटकों को कॉउन्टर से टिकट लेना पड़ता था जिसके लिए उन्हें जू सफारी के पार्किंग संख्या-05 में स्थापित काउन्टर पर लाईन लगाकर टिकट लेना पड़ता था। नई रियल टाइम बुकिंग प्रणाली लागू होने के बाद यह बाध्यता समाप्त हो गई है।
नई व्यवस्था के तहत पर्यटक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सीटों की वास्तविक समय (Real-Time) जानकारी देख सकेंगे और यदि संबंधित स्लॉट में सीटें उपलब्ध हों, तो उसी समय टिकट बुक कर सीधे जू सफारी का भ्रमण कर सकेंगे। इससे पर्यटकों को अधिक सुविधा, समय की बचत और सहज यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
श्री राम सुन्दर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी ने कहा कि रियल-टाइम टिकट बुकिंग प्रणाली पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी एवं उपयोगकर्ता अनुकूल है। इससे टिकटों की उपलब्धता की सटीक जानकारी तत्काल मिलेगी, लंबी प्रतीक्षा और अनिश्चितता समाप्त होगी तथा पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे।
इस नई पहल से न केवल पर्यटकों को लाभ मिलेगा, बल्कि राजगीर पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। विशेष रूप से सप्ताहांत, अवकाश और त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों के लिए यह सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
मुख्य विशेषताएँ:-
उसी दिन रियल टाइम में ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा।
टिकट उपलब्धता की वास्तविक समय (Real-Time) जानकारी।
कैशलेश, डिजिटल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बुकिंग प्रणाली।
पर्यटकों के समय की बचत एवं बेहतर यात्रा अनुभव।
राजगीर जू सफारी प्रशासन ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा का लाभ उठाते हुए अपनी यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यादगार बनाएं।
