• Tue. Jul 7th, 2026

#bihar: आयुक्त गिरिवर दयाल के हाथों सम्मानित हुए समाजसेवी दीपक कुमार …

Bykhabretv-raj

Jul 7, 2026

 

 

 

 

 

आयुक्त गिरिवर दयाल के हाथों
सम्मानित हुए समाजसेवी दीपक कुमार …

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ ।नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित सद्भावनानगर के रहने वाले समाजसेवी दीपक कुमार को
गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन के द्वारा पटना के होटल पनास में आयोजित विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता ,शांति और सद्भावना के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में उनके अद्भुत नेतृत्व क्षमता ,त्याग और समर्पण को देखते हुए सम्मानित किया गया ।
वरिष्ठ आई एस अधिकारी एवं तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह , यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन प्रो. डी पी अग्रवाल एवं गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विलास कुमार के हाथों प्रस्थिति पत्र ,मोमेंटो एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर समाजसेवी दीपक कुमार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी गिरिवर दयाल जी को ब्रह्मलीन डॉ एस एन सुब्बाराव द्वारा स्थापित राष्ट्रीय युवा योजना नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित प्रेरणा गीत पुस्तक भेट किया।ज्ञात हो कि
दीपक कुमार को
देश की राजधानी दिल्ली में 11 मई 2026 को नेशनल यूथ लीडरशीप अवॉर्ड ,ओडिशा में 2024 में नेशनल एकता यूथ अवार्ड ,2019 में ग्लोबल अचीवमेंट अवार्ड सहित अनेकों सम्मान प्राप्त है ।ज्ञात हो कि दीपक कुमार विगत 15 वर्षों से अधिक समय से निः स्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों कर रहे है ।देश के महानतम गांधीवादी विचारक रहे डॉ. एस एन सुब्बाराव के सानिध्य में रहकर सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय एकता एवं शांति सद्भावना युवा शिविर आयोजित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई ।
सामाजिक मुद्दों को लेकर सम्पूर्ण बिहार में
बाल अधिकार यात्रा ,
पूरे बिहार में सद्भावना साइकिल यात्रा ,जल जीवन हरियाली विषय पर संपूर्ण बिहार में जागरूकता कार्यक्रम कर चुके है ।साथ ही इसके अलावे बाल अधिकार ,दलित अधिकार ,कन्या भ्रूण हत्या , मानवाधिकार ,युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने आदि को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करते रहते है ।
वर्तमान समय में अधिकांश युवा वर्ग निजी स्वार्थ में संलग्न है । समाज और देश सेवा के लिए बहुत कम युवा आगे आते है । ऐसे में आजीवन समाज सेवा करने का अटूट संकल्प लिए दीपक कुमार आज युवाओं के बीच प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभरे है ।घोर आर्थिक युग में भी सादगीपूर्ण जीवन शैली को अपनाकर कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी दीपक ने सामाजिक कार्य को जारी रखा ।बताते चले कि स्वभाव से सरल और मृदुभाषी दीपक कुमार पूरे देश में अपनी अलख जगा रहे है और नालंदा जिले सहित बिहार का नाम रौशन कर रहे है ।