नेहा म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ भोजपुरी गीत जिंदगी जियल छोड़ देहब, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना। नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नया भोजपुरी गीत जिंदगी जियल छोड़ देहब रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गीत को दर्शकों और श्रोताओं की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अपने मधुर संगीत और भावपूर्ण प्रस्तुति के कारण यह गीत तेजी से भोजपुरी संगीत प्रेमियों की पसंद बनता जा रहा है।
इस गीत को भोजपुरी के लोकप्रिय गायक पंकज मतलबी यादव और श्रृष्टि भारती ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। वहीं, अभिनेत्री काजल माही ने अपने प्रभावशाली अभिनय से गीत की भावनाओं को जीवंत कर दिया है। प्रेम, दर्द और जुदाई की संवेदनाओं को दर्शाता यह गीत श्रोताओं के दिलों को छू रहा है।
गीत के बोल पंकज मतलबी यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका मधुर और संगीत जेपी तिवारी ने तैयार किया है। वीडियो को आकर्षक बनाने में डीओपी राजबली राज की बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और कुलदीप कुकू के मेकअप ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम इस गीत में साफ दिखाई देता है।
गीत के निर्माता रतनेश कुमार ने कहा कि हमारी पूरी टीम ने इस गीत को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ तैयार किया है। जिंदगी जियल छोड़ देहब को रिलीज के बाद दर्शकों से जो प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे हम बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य हमेशा साफ-सुथरे, गुणवत्तापूर्ण और दिल को छू लेने वाले भोजपुरी गीत दर्शकों तक पहुंचाना रहा है। हमें विश्वास है कि यह गीत आने वाले दिनों में और अधिक लोगों तक पहुंचेगा तथा भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
नेहा म्यूजिक वर्ल्ड ने भोजपुरी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे जिंदगी जियल छोड़ देहब को देखें, सुनें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें। रिलीज के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
