• Fri. Jul 3rd, 2026

#bihar: केवाईपी बचाओ अभियान के तहत राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज़…..

Bykhabretv-raj

Jul 3, 2026

 

 

 

 

 

 

केवाईपी बचाओ अभियान के तहत राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज़, रिन्यूवल, नामांकन और बकाया भुगतान की उठी मांग…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना। केवाईपी केंद्रों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर केवाईपी वेल्फेयर सोसायटी के बैनर तले “केवाईपी बचाओ अभियान” के अंतर्गत राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत की गई। आंदोलन के दौरान केवाईपी केंद्रों का तत्काल रिन्यूवल, नए विद्यार्थियों का नामांकन शुरू करने, विभागीय मनमानी पर रोक लगाने तथा लंबित भुगतान अविलंब जारी करने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई।

आंदोलन को संबोधित करते हुए डॉ. आनंद रंजन झा ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) बिहार के लाखों युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि रिन्यूवल, नामांकन और भुगतान से संबंधित मामलों के लंबे समय से लंबित रहने के कारण केंद्र संचालकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर योजना के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने की अपील की।

आंदोलन में शामिल प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को पूरे बिहार में और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से आए केवाईपी केंद्र संचालकों एवं प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें डॉ. आनंद रंजन झा, राकेश कुमार सिन्हा, मधुकर प्रसाद, मो. नुमान, ई. रवि कुमार, चंदन कुमार, धर्मदेव पासवान, बिपिन कुमार सिंह, मनीष कुमार, मुन्ना सिंह, धीरज कुमार, प्रतीक कुमार, अनंत कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार तिवारी, दिलीप कुमार ओझा, रवि कुमार, प्रशांत जी, श्रवण कुमार, पंकज कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजबली, आशु कुमार सिंह, गजेंद्र कुमार, कुणाल कुमार, दीपजीत कुमार एवं विकास कुमार सहित सभी जिलों के केवाईपी केंद्र संचालक और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।