“मन की बात” कार्यक्रम सीधे जनता को अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से जोड़ता है : अमरेश कुमार , जिला मंत्री , भारतीय जनता पार्टी , नालंदा ।

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: मन की बात के 135वें प्रसारण में पी एम मोदी द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय सहित कई प्रेरक विषयों पर चर्चा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात का 135वां प्रसारण बिहार शरीफ विधानसभा के विधायक डा सुनील कुमार के बिहारशरीफ के बूथ संख्या -172 अंतर्गत सोहसराय कार्यालय में बिहार शरीफ नगर उत्तरी के अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। इस अवसर पर जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अमरेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि शिवम् राज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम *’मन की बात’* के *135वें संस्करण* में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने *नालंदा विश्वविद्यालय* की गौरवशाली परंपरा सहित पर्यावरण, विरासत संरक्षण और राष्ट्रसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
नालंदा विश्वविद्यालय: शास्त्रार्थ की जीवित परंपरा*
प्रधानमंत्री जी ने कहा, *”नालंदा विश्वविद्यालय ने शास्त्रार्थ की परंपरा को जीवित किया है। नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शास्त्रार्थ की परंपरा शुरू की गई है।”* उन्होंने नालंदा को भारत की ज्ञान-परंपरा, तर्क-वितर्क और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। पीएम ने याद दिलाया कि प्राचीन नालंदा में छात्रों का प्रवेश उनकी पहचान या राष्ट्रीयता देखकर नहीं होता था और आज भी वहाँ 20 से अधिक देशों के छात्र अध्ययन कर रहे हैं, जो *’वसुधैव कुटुंबकम’* की भावना का सुंदर प्रतीक है।
पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी*
पीएम मोदी ने उन नागरिकों की सराहना की जो अपने जिलों में सालों से हजारों पेड़ लगा रहे हैं, जिससे सड़कों के किनारे हरियाली देखते ही बनती है। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
स्थानीय विरासत और ‘विज्ञान + विरासत’ का मेल*
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से अपनी भाषाओं, परंपराओं और स्थानीय विरासत पर गर्व करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, *”विज्ञान और विरासत का मेल ही भारत को आगे ले जाएगा।”*
तमसा नदी का पुनरोद्धार: जनशक्ति की मिसाल*
उत्तर प्रदेश के *आजमगढ़* से गुजरने वाली *तमसा नदी* के पुनरोद्धार को पीएम ने जनभागीदारी की अद्भुत मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने सामूहिक शक्ति से न केवल एक नदी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की धारा को भी नया जीवन दिया है।
निस्वार्थ सेवा भाव की प्रेरणा*
पश्चिम बंगाल के *फरीदपुर, पूर्बा मेदिनीपुर* स्थित *विवेकानंद लोकशिक्षा निकेतन* जैसे संगठनों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे संस्थान दशकों से बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा कर रहे हैं और हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।
‘नेशन फर्स्ट’ का संकल्प*
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संदेश दिया कि *हर नागरिक का कार्य ‘देश प्रथम’ की भावना से प्रेरित होना चाहिए। मौके पर उपस्थित जिला मंत्री अमरेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक बार की तरह इस बार भी माननीय प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश का संबोधन काफी प्रेरणादायक रहा। आज के समय में प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम की लोकप्रियता चरम पर है, देश की जनता को इस कार्यक्रम की प्रतीक्षा रहती है, क्योंकि यह कार्यक्रम सीधे देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री से जोड़ता है। पी एम मोदी के संबोधन समाज में देशसेवा और समाज सेवा का भाव उत्पन्न करता है। प्रत्येक लोगों को “मन की बात” का प्रत्येक प्रसारण अवश्य सुननी चाहिए। विधायक प्रतिनिधि शिवम् राज ने बताया कि माननीय विधायक डा सुनील कुमार जी के द्वारा निरंतर बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय लोगों के साथ पी एम मोदी के इस प्रेरणादायक कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण सुने जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है । इस अवसर पर जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अमरेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि शिवम् राज, भाजपा बिहार शरीफ नगर उत्तरी अध्यक्ष संदीप कुमार, नगर महामंत्री मनोज कुमार, नगर उपाध्यक्ष सर्वोत्तम कुमार, ओ बी सी मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अनूसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष राजकमल पासवान, रीतेश कुमार वर्मा, राजेश चन्द्र दीपक, राजदीप कुमार, गुलशन कुमार, आदित्य राज, राजीव कुमार, विपीन कुमार सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
