विकसित भारत संकल्प सभा “अपराधी और भ्रष्टाचारी बिहार छोड़े या जहन्नुम में जाने को तैयार रहें “: संजय सिंह टाईगर

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा द्वारा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधी मंत्री संजय सिंह टाईगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जिलेभर के प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 12 साल के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 से पहले अनेकोनेक समस्याओं से घिरे भारत को तीव्र विकास के पथ पर लाते हुए विश्व की 10वें स्थान से सीधे चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दी, शीघ्र ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं या तो बिहार छोड़ दें या जहन्नुम में जाने को तैयार रहें। भ्रष्टाचारी यदि चूहे के बिल में भी चोरीऔर भ्रष्टाचार का पैसा छुपा दे तो भी सरकार उसे ढूंढ लेगी और उनपर अत्यंत कठोर कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश कुमार एवं संचालन जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप के द्वारा की गई। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया । मौके पर मोदी सरकार के 12 साल के कार्यों, उपलब्धियों को प्रदर्शित करती चित्र प्रदर्शनी लगाया गया था जिनका नेताओं और उपस्थित लोगों ने अवलोकन किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता , व्यवसायी , चिकित्सक एवं विभिन्न वर्गों से आए प्रबुद्ध जन मौजूद थे । प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम मंडल ने कहा कि आज देश का हर क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार हो रहे विकास कार्यों से जगमगा रही है। प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि देश की जनता को पिछले 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है , विपक्ष कभी जनता को बरगला नहीं पाएगा । केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन की सरकार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में दिन रात मेहनत कर रही है जिसका सकारात्मक परिणाम अब लोगों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। धन्यवाद ज्ञापन सतीश कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, तेजस्विता राधा, शिवशंकर दास,साबो देवी, डा आशुतोष कुमार, जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, रंजू कुमारी,राजीव रंजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्री वास्तव, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास चंद्रवंशी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, आई टी सेल संयोजक अमित शान, अधिवक्ता दिनेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू, अनुग्रह नारायण,सुभाष सिंह, अजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, मुकेश कुमार, कृष्णमूर्ति कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, अविनाश कुमार,बिट्टू कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, पियुष कुमार, शिवशंकर प्रसाद, इन्दु कुशवाहा, डा रेणु देवी, अनिता कुमारी, शिल्पी कुमारी, राजकुमार, मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।
