बाल श्रम उन्मूलन की ली शपथ, एसडीपीओ की मौजूदगी में बच्चों के अधिकारों की रक्षा का लिया प्रण…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: तेलमर थाना परिसर में शुक्रवार को बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल सहित थाने के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।
इस दौरान सभी ने समाज को बाल श्रम से मुक्त बनाने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा का प्रण लिया। उन्होंने 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य न कराने और न ही इसका समर्थन करने का संकल्प लिया।इसके अतिरिक्त, पुलिसकर्मियों ने समाज में बाल श्रम के विरुद्ध निरंतर जागरूकता फैलाने और देश को पूर्णतः बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए ईमानदारी व संवेदनशीलता से कार्य करने का भी संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं बाल श्रम की जानकारी मिले तो इसकी सूचना संबंधित विभाग या पुलिस प्रशासन को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देना था। तेलमर के अलावा हरनौत, कल्याण बिगहा, चेरो, गोखुलपुर सहित अन्य थानों में भी थाना प्रभारियों ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाल श्रम उन्मूलन की शपथ दिलाई।
