हरनौत में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ ,खिलाड़ियों में उत्साह…
हरनौत में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले दिन के मुकाबले में कुंदन-11 बना विजेता जबकि फॉल्कन टीम उपविजेता..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड मुख्यालय स्थित पशुचारा मैदान में शुक्रवार से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोह बेहद उत्साहपूर्ण और रंगारंग माहौल में संपन्न हुआ।उद्घाटन समारोह में हरनौत नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह,हरनौत व्यापार मंडल अध्यक्ष सह बस्ती पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों,खेल प्रेमियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।पहले मैच का टॉस मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह टुर्नामेंट के संयोजक धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह से करवाया गया।इस दौरान मुख्य अतिथियों ने स्वयं बल्ला
से हवा में बॉल को उड़ाया।
जहां खिलाड़ियों का जोश बढ़ गया।इस प्रकार पहले दिन फॉल्कन एवं कुंदन 11 टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें फॉल्कन की टीम के कप्तान अमित ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला लिया।इस प्रकार कुन्दन 11 की टीम ने 12 ओवर में 91 रन का स्कोर खड़ा किया।इसके जवाबी पारी में फॉल्कन टीम पीच पर उतरी एवं 12 ओवर में से चार बॉल शेष रहते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 73 रन हीं बना पाया।इस प्रकार पहले मैच में फॉल्कन टीम उपविजेता जबकि
कुन्दन 11 की टीम 18 रन से विजेता रहा।मौके पर वार्ड पार्षद संजय कुमार, टिंकू कुमार,रिंकु पांडे, राजीव कुमार के आवास
टूर्नामेंट के संरक्षक मंडल में शामिल मनीष,रौशन,अमन,प्रिंश,रधुवीर सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे।वहीं संरक्षक मंडल में शामिल मनीष ने बताया कि प्रतियोगिता सुपर लीग प्रारूप में खेली जा रही है।फाइनल मुकाबले में विजेता एवं उपविजेता टीम को क्रमशः 15 व 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ-साथ ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किए जाएंगे।
हरिओम की रिपोर्ट….
