• Sat. May 9th, 2026

#bihar: भारतीय जनता पार्टी केवल सरकारें ही नहीं बनाती, अपने कार्यकर्ताओं के संघर्ष एवं समर्पण का सम्मान भी करती है

Bykhabretv-raj

May 9, 2026

 

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी केवल सरकारें ही नहीं बनाती, अपने कार्यकर्ताओं के संघर्ष एवं समर्पण का सम्मान भी करती है

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  “भारतीय जनता पार्टी केवल सरकारें ही नहीं बनाती, अपने कार्यकर्ताओं के संघर्ष एवं समर्पण का सम्मान भी करती है।” : अमरेश कुमार , जिला मंत्री भाजपा, नालंदा । भाजपा की बैठक में प. बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने पर झालमुड़ी बांटकर मनाई खुशियां। भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ नगर उत्तरी अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता में आज बबुरबन्ना मुहल्ले के सामुदायिक भवन में मंडल की मासिक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अमरेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक में मंडल की कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अमरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सरकारें ही नहीं बनाती बल्कि अपने कार्यकर्ताओं के संघर्षों एवं समर्पण का सम्मान भी करती है, आज बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पं बंगाल के सबसे पुराने 98 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता श्री माखनलाल सरकार जी के पैर छूकर कर आशीर्वाद लेकर साबित किया। पी एम मोदी ने मंच से जनता को दंडवत प्रणाम कर सम्मान करते हुए संदेश दिया कि भाजपा केवल वोट ही नहीं लेती, उनका सम्मान और ख्याल रखना जानती है। आगे अमरेश कुमार ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना है। प्रधानमंत्री जी के मासिक प्रेरणादायक कार्यक्रम मन की बात को सुनने के साथ साथ पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से किया जाना निश्चित करना चाहिए। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने प. बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने पर झालमुड़ी बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अमरेश कुमार, नगर अध्यक्ष संदीप कुमार, नगर महामंत्री मोनू कुमार, ओ बी सी मोर्चा जिला से राजकुमार, रविशंकर कुमार उर्फ बब्लू कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा,प्रेमदीप कुमार, अरविंद कुमार, रितेश कुमार वर्मा, विरेन्द्र चौधरी, शशिकांत सिन्हा, कमल प्रभाकर, राजदीप कुमार, विक्रम कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।