• Sat. May 9th, 2026

#bihar: महाराणा प्रताप वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक हैं:- मंत्री श्रवण कुमार

Bykhabretv-raj

May 9, 2026

 

 

 

 

 

महाराणा प्रताप वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक हैं:- मंत्री श्रवण कुमार।

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में जिला जनता दल यूनाइटेड के द्वारा महराणा प्रताप की जयन्ती मनाई गई।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ नवमनोनित मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उनका जीवन हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए।
मंत्री ने आगे कहा कि मुगलों से आजीवन संघर्ष करने वाले महाराणा प्रताप ने कभी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। हल्दीघाटी का युद्ध और उनका जंगल-जंगल भटकना, फिर भी मातृभूमि के लिए डटे रहना हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। युवाओं को उनके जीवन से त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम की सीख लेनी चाहिए।साहस और आत्मसम्मान ही महाराणा प्रताप के सच्चे हथियार थे।उन्होंने आत्मसमर्पण के बजाय कठिनाई और आराम के बजाय सम्मान को चुना।

 

 

महाराणा प्रताप वीरता और देशभक्ति के शाश्वत प्रतीक बने रहेंगे।संसाद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से हम सबों को प्रेरणा मिलती है एक योद्धा को हार का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन वह अन्याय के आगे कभी नहीं झुकता।इस अवसर पर गुलरेज अंसारी प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव राजनीश कुमार सिंह छात्र अध्यक्ष प्रीतम राज उर्फ सन्नी पटेल राहुल कुशवाहा आदित्य कुमार संजीत यादव पवन शर्मा अशगर शमीम अजय पटेल दिग्विजय नारायण सिंह भवानी सिंह जनार्दन पंडित विश्वास सिंह सन्नी महतो डा सौरभ प्रकाश महमूद बख्खो संजय पासवान पप्पू खां ऱोहेला अरविंद सिंह संजीव पटेल निशांत चंद्रवंशी बिट्टू कुशवाहा अमित कुमार रिक्की अजय ठाकुर मो मेराजुद्दीन बब्लू सिंह संजीत पासवान अमजद सिद्दकी संजय कुशवाहा रंजीत कु सिंह संजय राम बंटी चंद्रवंशी युगल किशोर मुखिया अजय पटेल सुरेश प्रसाद रोहित कुमार अर्णव आर्या विभूति रंजन जयसेन गौतम कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।