स्थापना दिवस के मौके पर बोले सांसद मानव सेवा से बड़ा कोई कर्म नहीं…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना दिवस पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार बिहार शरीफ अस्पताल चौक स्थित रेड क्रॉस भवन में झंडोतोलन कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किए किए। सांसद श्री कुमार रेड क्रॉस भवन परिसर में तुलसी एवं अशोक का पौधारोपण किये। सांसद का स्वागत रेड क्रॉस नालंदा के अध्यक्ष डॉ श्याम बिहारी उपाध्यक्ष पूर्व महापौर बिहार शरीफ सुधीर कुमार सचिव राजेश कुमार द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर संयुक्त रूप से किया गया। सांसद श्री कुमार ने बताया कि रेड क्रॉस की स्थापना 1920 में किया गया था आज भारत में लगभग 1200 शाखाएं रेड क्रॉस की है जो की समाज में स्वैच्छिक रक्तदान स्वास्थ्य सेवा में एवं अन्य गतिविधियों में शामिल रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। पंकज श्री कुमार ने बताया कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है कोई कारण नहीं है हमें आवश्यकता है जरूरतमंदों के काम आए। सांसद श्री कुमार ने बताया कि डॉक्टर श्याम बिहारी जी की अध्यक्षता में नालंदा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी आगे बढ़ रहा है एवं चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रहा है इसके लिए हम रेड क्रॉस सोसायटी नालंदा के सभी सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामना देते हैं एवं लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रेड क्रॉस से जुड़ने की बात कहते हैं। रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉ श्याम बिहारी जी ने बताया कि सांसद महोदय का स्नेह हमें लगातार मिलते रहता है सांसद महोदय ने रेड क्रॉस के मरीजों पर सेवा हेतु एम्बुलेंस, कैफीन बॉक्स ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अनुपयोगिकी चीज हमें उपलब्ध कराया है इसके लिए हम इनका धन्यवाद करते हैं और भरोसा दिलाते हैं की नालंदा के लोगों के लिए जितना सेवा होगा हम सभी डॉक्टर करेंगे। इस कार्यक्रम में डॉक्टर बालमुकुंद प्रसाद डॉक्टर इंद्रजीत दो दीनानाथ वर्मा डॉक्टर धनंजय देव अमित कुमार अधिवक्ता कुमार मंगलम धीरज पाठक वार्ड पार्षद परमेश्वर महतो बिहारी जी सहित लोग उपस्थित थे।
