स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना फीडबैक ज़रूर दें , निभाएँ जागरूक नागरिक का दायित्व : डा . मानव

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv; हिलसा ( नालंदा ) समाजसेवी सह ब्रांड एम्बेसडर डा. आशुतोष कुमार मानव ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण में खुलकर हिस्सा लेते हुए नगर की समस्याओं से विभाग को अवगत कराएँ . इससे न केवल शहर की रैंकिंग बेहतर होगी बल्कि साफ़ सफ़ाई का इंतज़ाम भी बढ़िया होगा . नगर परिषद हिलसा द्वारा शहर के दर्जनों जगहों , संस्थानों में अभियान चलाकर छात्र युवाओं , आम नागरिकों को फीडबैक देने के लिए जागरूक किया गया . इस मुहिम में नगर परिषद के कर्मियों के अलावा स्वच्छता साथी ने भी हिस्सा लिया . इसके तहत नागरिकों को क्यू आर कोड स्कैन करके सीधे तेरह सवालों वाला फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है . कोई भी नागरिक लिंक या स्वच्छता ऐप के माध्यम से अपना फीडबैक दे सकते हैं . अभियान में शामिल लोगों ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि सभी लोग इस मुहिम का हिस्सा बनकर स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करें .
