October 18, 2024

ख़बरे टीवी – आज से राज्य के बाहर से आने वाले लोगों को पंचायत स्तर पर चिन्हित विद्यालयों में आईशोलेशन में रखा जायेगा

आज से राज्य के बाहर से आने वाले लोगों को पंचायत स्तर पर चिन्हित विद्यालयों में आईशोलेशन में रखा जायेगा।

इन केंद्रों को आपदा राहत केंद्र के रूप में चलाया जायेगा। राजगीर अनुमंडल के लोगों को किला मैदान राजगीर से, बिहार शरीफ अनुमंडल के लोगों को दीपनगर स्टेडियम से तथा हिलसा अनुमंडल के लोगों को बापू उच्च विद्यालय, चंडी से संबंधित प्रखंडों/पंचायतों तक बसों के माध्यम से पहुंचाया जायगा।
इस संबंध में आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।
सभी पदाधिकारियों को पंचायत स्तरीय आईशोलेशन केन्द्रों पर भोजन एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
प्रत्येक प्रखंडों में क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। इस टीम को एन डी आर एफ के दल द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह टीम संभावित/संदिग्ध मरीजों को अस्पताल के आईशोलेशन केंद्रों तक पंहुचाने का काम करेगी। इस टीम को सुरक्षा से संबंधित किट भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
आज से बाहर से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से पंचायत आईशोलेशन केंद्रों पर ही रखा जायेगा।

Other Important News