• Sat. May 9th, 2026

#bihar: मलमास मेला 2026 की तैयारियों को लेकर राजगीर जू सफारी में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित…

Bykhabretv-raj

May 4, 2026

 

 

 

 

मलमास मेला 2026 की तैयारियों को लेकर राजगीर जू सफारी में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आगामी मलमास मेला 2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के उद्देश्य से राजगीर जू सफारी परिसर में श्री राम सुन्दर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक वन संरक्षक, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, वनपाल एवं वनरक्षी उपस्थित रहे। मेला अवधि में संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए समस्त व्यवस्थाओं की गहन एवं व्यापक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सुचारु यातायात व्यवस्था, स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन, पेयजल की निर्बाध उपलब्धता, पार्किंग व्यवस्था तथा टिकटिंग प्रणाली के सुदृढीकरण पर विशेष जोर दिया गया। निदेशक, राजगीर जू सफारी ने निदेश दिया कि प्रवेश एवं निकास द्वारों पर अतिरिक्त काउंटर स्थापित किए जाएं, समुचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था हो तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जाए, ताकि पूरे परिसर में निरंतर एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, पर्यटकों की सुविधा के लिए स्पष्ट एवं बहुभाषी संकेतक (साइनेज) तथा सूचना केंद्र स्थापित करने के निदेश दिए गए।