• Sat. May 9th, 2026

#bihar: बिहार शरीफ के बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव…

Bykhabretv-raj

May 3, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार शरीफ के बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक ३ मई,२०२६, को बचपन प्ले स्कूल तथा इडेन गार्डेन हाई स्कूल के सुसज्जित सभागार में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े धूम-धाम से मनाया गया। यह उत्सव बच्चों के लिए चिरप्रतीक्षित रहता है क्योंकि पूरे वर्ष में आयोजित कला, लिखावट, ज्ञान प्रतियोगिता, खेल कूद आदि प्रतियोगिताएं बच्चों के मटकी फोड़ने आदि जैसे मन्त्र-मुग्ध करने वाले कार्यक्रमों के लिए पारितोषिक सम्मान दिया गया ….

 

 

इससे बच्चों में उत्साह, जोश नयी उमंग और आगे बढ़ने, अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। खेल, शिक्षा तथा अनेक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनका मनोबल बढ़ाने के लिए मेडल , प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
अभिभावकों द्वारा अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है कि मैं बच्चों के बीच कार्यक्रम में उपस्थित हूं ।

 

 

इन्हें देखकर मुझे अपने बचपन की याद आ गई।
बच्चे जो फूल की तरह कोमल शीशे की तरह पारदर्शी और हीरे की तरह निर्मल होते हैं उनकी मुस्कान का साक्षी बनना बड़े सौभाग्य की बात है “क्योंकि बचपन सिर्फ एक बार आता है “। बचपन प्ले स्कूल बिहार शरीफ का एकमात्र स्कूल है जो अपने आप में एक प्रयोग, प्रयोगशाला एवं प्रयोग परिणाम एक साथ है।

 

 

जहां बच्चों का चतुर्दिक विकास कर मुखर बनाया जाता है। इन्हीं कारणों से दिल्ली कारपोरेट आफिस के द्वारा आठ वर्षों में छठी बार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार बचपन प्ले स्कूल बिहार शरीफ को मिला।
अन्त में विद्यालय के निदेशक श्री भरत कश्यप ने विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि को प्रेमोपहार देकर सम्मानित किया तथा सभी अभिभावकों और बचपन टीम को उनके सात्विक सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।