• Sat. May 9th, 2026

#bihar: सरकारी स्कूल में नामांकन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया…

Bykhabretv-raj

May 2, 2026

 

 

 

 

 

 

सरकारी स्कूल में नामांकन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: स्थानीय नपं में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सबनहुआडीह में प्रवेश उत्सव के अवसर पर नामांकन बढ़ाने के लिए शनिवार को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत विद्यालय परिवार ने अपने पूरे पोषक क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों के साथ एक भव्य रैली निकाली। इसमें शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।रैली के दौरान गांव-गांव घूमकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की गई।शिक्षकों ने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और हर बच्चे का स्कूल से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी योजनाओं और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी, ताकि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित हो सकें।इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षा के महत्व को लेकर नारे लगाए।इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक राजाराम पासवान ने किया। उन्होंने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से न केवल नामांकन में वृद्धि होती है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। मौके पर शिक्षक रविशंकर कुमार,सेविका स्वर्णलता कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव समेत अन्य मौजूद थे।

हरिओम की रिपोर्ट..