नालंदा विश्व विद्यालय , राजगीर मे डाक विभाग के बिहार सर्किल द्वारा वार्षिक विजनेस सम्मेलन 2026-27 का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार के सभी परिवार को डाक घर से जोड़ने का लक्ष्य, हर घर तक विभाग के सभी योजनाओं को पहुंचाने की तैयारी –श्री एम यू अब्दाली, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, बिहार |
वार्षिक बिजनेस सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित |
नालंदा डाक मण्डल ने खाता खोलने के साथ – साथ कई क्षेत्रों मे पाया पूरे बिहार मे प्रथम स्थान |
नालंदा विश्व विद्यालय, राजगीर के सुषमा स्वराज साभागार मे डाक विभाग , बिहार परिमंडल द्वारा डिविजनल एवं सब डिविजनल हेड्स सम्मान समारोह के साथ साथ वर्षित बिजनेस सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसकी अध्यक्षता बिहार के चीफ पोस्टमास्टर जनरल, श्री एम अब्दाली द्वारा किया गया , इस दौरान इस कार्यक्रम मे डाक महाध्यक्ष उत्तरी प्रक्षेत्र श्री पवन कुमार सिंह , एवं श्रीमति मीनाक्षी वर्मा , महाप्रबन्धक वित्त डाक डाक लेखा , पटना ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप मे शिरकत किए |
सम्मेलन मे बिहार के सभी मण्डल एवं अनुमण्डल प्रमुखों ने भी भाग लिया | पिछले वित्तीय वर्ष मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं डाक कर्मियों को मुख्य डाक महाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया | इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि चीफ पोस्टमास्टर जनरल, श्री एम अब्दाली ने पिछले वित्तीय वर्ष मे किए गए कार्यों की समीक्षा किए साथ ही साथ अपने सम्बोधन मे इस वित्तीय वर्ष मे और भी अधिक समन्वय बना कर, और भी अधिक प्रयास के साथ लोगों को जोड़ने पर बल दिया | उन्होने कहा कि, डाक विभाग लगातार अपने कार्यों से लोगों को जोड़ रहा है, ग्रामीण इलाकों मे भी अपनी योजनाओ से आम जन मानस को लाभ पहुंचा रहा है | चाहे डिजिटल ट्रांजेकसन की बात हो , बचत खाता, डाक जीवन बीमा, पार्सल सेवा ,आधार सेवा की ही बात हो, डाक विभाग अपनी सेवा का विस्तार काफी तेजी से कर रहा है | आज हर घर की जरूरत डाक विभाग की है , डाक विभाग ही एक ऐसा विभाग है जो हर घर तक अपनी पंहुच को बना कर रखा है | उनहोंने सम्मेल के दौरान सभी उपस्थित डाक कर्मियों को एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी और कहा कि आज हर लोग, हर परिवार डाक विभाग की तरफ देख रहा है और यह महसूस कर रहा है कि डाक विभाग ही एक ऐसा विभाग है जो सही मायने मे लोगों को हर जरूरत को पाहुचा रहा है अत: हा सभी की विशेष ज़िम्मेदारी है इस वित्तीय वर्ष मे भी बिहार खाता खोलने से ले कर हर कार्य मे पूरे भारत मे अव्वल स्थान प्राप्त करें | बताते चले कि पिछले वित्तीय वर्ष मे बिहार पूरे भारत मे खाता खोलने के मामले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है और इसके लिए , माननीय मंत्री महोदय द्वारा बिहार को सम्मानित भी किया गया है |
सम्मेलन के दौरान श्री पवन कुमार सिंह, डाक महाध्यक्ष उत्तरी प्रक्षेत्र, द्वारा भी सम्बोधन किया गया अपने सम्बोधन मे उन्होने बताया कि इस बार बिहार ने एक अमित छाप छोड़ी है और पूरे भारत मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह हम सभी के लिए गौरव की बात है और यह हम सभी को और भी अधिक मेहनत से कार्य करने की प्रेरणा देता है | उन्हे इस बात पर विशेष बल दिया कि, इस वित्तीय वर्ष मे भी बिहार हर क्षेत्र मे अव्वल स्थान प्राप्त करेगा और इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है | यह भी बताना है कि उत्तरी प्रक्षेत्र मुजजफरपुर, पूरे भारत मे खाता खोलने प्रथम रीज़न होने का भी गौरव प्राप्त किया है |
सम्मेलन के दौरान, नालंदा डाक मण्डल भी विशेष चर्चा का केंद्र रहा , नालंदा डाक मण्डल भी पूरे बिहार मे खाता खोलने मे प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही साथ डाक जीवन बीमा / ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र मे भी नालंदा पूरे बिहार मे तीसरा स्थान प्राप्त किया, शोशल मीडिया मे प्रथम स्थान प्राप्त किया | जिसके लिए नालंदा डाक मण्डल के डाक अधीक्षक श्री कुन्दन कुमार को सम्मानित किया गया | यही नहीं अनुमंडल स्तर पर खाता खोलने के क्षेत्र मे भी दक्षिणी अनुमंडल राजगीर पूरे बिहार मे प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके लिए श्री रमाशीष कुमार डाक निरीक्षक दक्षिणी अनुमंडल को सम्मानित किया गया, श्री विकास राय, डाक निरीक्षक सेंट्रल अनुमंडल को भी पूरे बिहार मे तीसरा स्थान पाने के लिए सम्मानित किया गया | श्री रंजीत कुमार डाक निरीक्षक, पूर्वी अनुमंडल, नालंदा को भी डाक जीवन बीमा के क्षेत्र मे पूरे बिहार मे प्रथम स्थान पाने के लिए सम्मानित किया गया | उपडाकघर स्तर पर भी नालंदा डाक मण्डल ने ही बाजी मारी एवं पूरे बिहार मे इस्लामपुर उपड़कघर दूसरे स्थान पर एवं हरनौत उपडाकघर तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया | इस बार नालंदा डाक मण्डल ने बहुत ही बेहतर कार्य किया है जिसकी चर्चा पूरे सम्मेलन के दौरान होती रही, डाक जीवन बीमा के क्षेत्र मे श्री आलोक प्रखर एवं प्रीति गुप्ता को भी पूरे बिहार मे बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया | शाखा डाकघर स्तर पर भी नालंदा ने ही बाजी मारी और बडगाव शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल श्री राजीव कुमार मे खाता खोलने मे पूरे बिहार मे प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके लिए राजीव कुमार को सम्मानित किया गया |
सम्मेलन में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी लक्ष्यों को समयबद्ध और शत-प्रतिशत पूरा करने का संकल्प लिया गया। डिजिटल सेवाओं के विस्तार, ग्रामीण पहुंच, ग्राहक सेवा गुणवत्ता तथा डाक विभाग को और मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई।
मुख्य डाक महाध्यक्ष M. U. Abdali का संदेश:
बिहार डाक परिमंडल सेवा, समर्पण और नवाचार के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। हमारा लक्ष्य केवल टारगेट पूरा करना नहीं, बल्कि हर नागरिक तक भरोसेमंद सेवा पहुंचाना है। बिहार के लोगों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आने वाले समय में डाक विभाग और अधिक आधुनिक, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनेगा।”
उन्होंने कहा कि ‘नालंदा मॉडल’ पूरे बिहार के लिए प्रेरणा है और प्रत्येक मंडल इससे सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
डाक महाध्यक्ष Pawan Kumar Singh का संदेश:
“बिहार की जनता से हमारा आग्रह है कि डाक विभाग की बचत, बीमा और वित्तीय सेवाओं का अधिकाधिक लाभ लें। हम गांव-गांव तक भरोसे की सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 2026-27 बिहार डाक के लिए उपलब्धियों का वर्ष होगा।”
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीमवर्क, अनुशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान अधिकारियों ने माना कि बिहार डाक परिमंडल लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और इस वर्ष रिकॉर्ड उपलब्धियां हासिल करने का रोडमैप तैयार किया गया है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ।
