• Tue. Apr 21st, 2026

#bihar: नवनिर्मित मंदिर में दुर्गा देवी जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 401 लोगों ने की जलबोझी…

Bykhabretv-raj

Apr 21, 2026

 

 

 

 

नवनिर्मित मंदिर में दुर्गा देवी जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 401 लोगों ने की जलबोझी…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत ‌स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पचौरा गांव में स्थित पंचायत सरकार भवन के पास लाखों रुपए की लागत से नवनिर्मित मंदिर में दुर्गा देवी जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें आसपास के तकरिबन 401 कन्याकुमारी एवं महिलाओं कलश में जल भरा। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के उमानाथ गंगा जी घाट से गंगाजल मंगावाई गई थी।जिसे बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड में स्थित वेना रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मंदिर परिसर में भंडारण किया गया था।जहां डीजे व गाजा-बाजा के साथ पचौरा गांव से श्रद्धालु झुमते हुए पहुंचे थे। उसके बाद
वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य सच्चिदानंद पांडे ने मुख्य जजमान समेत श्रद्धालु को विधिवत कल्श में जल भरवाया।तद उपरांत श्रद्धालुओं ने इस भीषण गर्मी में तपती धूप में नंगें पांव सर पर रख कल्श रखकर भक्ति गीतों के धुन पर
बनवारीपुर मोरा, मुर्गीयाचक, मोबारकपुर होते हुए पचौरा गांव स्थित धार्मिक कार्यक्रम स्थल परिसर में पहुंचे एवं यशशाला को परिक्रमा करते हुए कल्श को स्थापित की ।इस दौरान रास्ते में जय मां दुर्गे ,मां जगदम्बे आदि जयकारे की घोष से इलाके भक्ति रहा।वहीं वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य श्री पांडे
ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में मंगलवार को कलश यात्रा का अनुष्ठान चला।
जबकि आज बुधवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया जाएगा एवं कल बृहस्पतिवार को प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में अंतिम दिन भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा । वही कार्यक्रम का आयोजन पचौरा के अलावा आसपास के गांव में भक्ति मय का वातावरण बना हुआ है।

हरिओम की रिपोर्ट…