ब्रिलिएंट ग्रुप की पासआउट छात्रा ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर हुईं आसीन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ के सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलिएंट ग्रुप की भूतपूर्व छात्रा सोनम भारती ने एसएससी सीजीएल वर्ग में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आसीन हुई जिसको लेकर विद्यालय प्रशासन एवं बच्चों और शिक्षकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सोनम भारती ने विद्यालय के सभागार में सभी बच्चों एवं शिक्षकों के बीच जाकर अपनी बहुमूल्य समय जो ब्रिलिएंट को 2011 से दिया और 2019-20 के सत्र में 10th बोर्ड सीबीएसई के एग्जाम में 93% मार्क्स हासिल किया पुनः फिर उन्होंने कहा कि सीबीएसई के 12 के एग्जाम में 91% मार्क्स हासिल हुए थे। अपनी कड़ी मेहनत लगातार संघर्षपूर्ण तैयारी एक लक्ष्य पर फोकस पिछली गलतियों से सीख कर नई अवधारणा में अपने आप को बदलने और इस मुकाम तक हासिल कर पाना मुख्य उद्देश्य रहा। सोनम भारती नालंदा जिले के इकवालगंज गांव के रहने वाली हैं जिनके माता-पिता का नाम श्री राजकुमार प्रसाद एवं श्रीमती मृदुला देवी की पुत्री हैं।

सोनम भारती ने कहा कि मेरी इस डिपार्टमेंट में सिलेक्शन के साथ-साथ यूडीसी, एनटीपीसी एवं बिहार पुलिस के पद पर मेरा सिलेक्शन हुआ है लेकिन मैं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पद को मुख्य रूप से चुनी। उसने इस मुकाम तक पहुंचने पर अपने माता-पिता, शिक्षक गण ,एवं अच्छी पुस्तकों का आभार जताया जिन्होंने मिलकर मुझे इस स्थान तक पहुंचा। विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर धनंजय कुमार ने कहा कि निश्चायी सोनम भारती ने खास निश्चय को फोकस कर लगातार अपनी पढ़ाई एवं तैयारी को जारी रखा और इस स्थान तक पहुंची। सोनम भारती के विषय में अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण कुमार ने कहा कि बच्ची हमारे विद्यालय में प्रारंभ से ही एक सौम्य, सुशील एवं लग्नशील विद्यार्थी थी जिसके फल स्वरूप उसने आज केंद्र सरकार की नौकरी को हासिल किया। हम सभी उसके उच्च भविष्य की कामना करते हैं। पुराने शिक्षकों में पवन सर, रंजय सिंह, विजय कुमार एवं किशोर कुमार पांडे ने सोनम को क्लास में पढ़ाया हुए यादगार पलों को साझा किया और उसके ऊंचे भविष्य की कामना की।
