नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली जी की मूर्ति में हुई प्राण प्रतिष्ठा….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत प्रखंड के मुढा़री गांव स्थित फोरलेन सड़क किनारे
चल रहे श्री श्री 108 श्री बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड कीर्तन समारोह अनुष्ठान में सोमवार को नवनिर्मित मंदिर में स्थापित बजरंगबली जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी। आचार्य अरविंद पांडेय द्वारा मुख्य यजमान सुगंबर यादव,नंदू यादव,जीतेद्र यादव आदि को पूजा-अर्चना करायी गयी।आयोजन समिति में शामिल लोगों ने बताया कि आज मंगलवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन विधिः विधान के साथ शुरू होगा। जबकि कल बुधवार को अखंड कीर्तन का समापन एवं पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का भी समापन हो जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां वर्ष 1999ई. से बजरंगबली जी मूर्ति स्थापित था।जो फोरलेन सड़क अपग्रेड के दौरान तोड़ी गई थी। पुनः लाखों रुपए की लागत से नवनिर्मित मंदिर बनाई गई।इसके बाद गया जिले के पत्थर कट्टी से पांच फीट प्रतिमा मंगवाई कर स्थापित की गई।
वहीं अनुष्ठान में शामिल आचार्य अरविंद पांडेय,पं रामचंद्र पांडेय, पं सीताराम पांडेय, पं राधेश्याम पांडेय एवं पं प्रिंश पांडेय ने बताया कि शनिवार को कल्श शोभा यात्रा, रविवार को मंड़प पूजन,नगर भ्रमण, जलाधिवास फलाधिवास अन्नधिशवास आदि अनुष्ठान किया गया। जबकि सोमवार को
प्राण प्रतिष्ठा एवं मुख्य जजमान समेत अन्य श्रद्धालुओं के द्वारा
108 वार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जबकि में शाम
बजरंगबली जी की आरती पुजन हुई। उन्होंने कहा कि
प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ है ‘प्राण शक्ति की स्थापना’ या ‘देवता को जीवंत स्थापित करना। ‘ कहा जब किसी प्रतिमा में एक बार प्राण प्रतिष्ठा हो जाती है, तो वह प्रतिमा एक देवता में बदल जाते है। मौके पर इस धार्मिक अनुष्ठान में सिंघे यादव,सोनु, नितिश,लनीन,कमलेश, बब्लू, पप्पु, गुड्डू,सुनील, मनीष आदि ग्रामीण शामिल थे।
हरिओम की रिपोर्ट…
