• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: नालंदा मंडल की ऐतिहासिक विजय: 3.5 लाख खातों के साथ बिहार में नंबर वन ….

Bykhabretv-raj

Apr 15, 2026

 

 

 

 

 

नालंदा मंडल की ऐतिहासिक विजय: 3.5 लाख खातों के साथ बिहार में नंबर वन ….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

माननीय डाक निदेशक सेवाएँ, बिहार सर्किल श्री पवन कुमार जी के मार्गदर्शन में मंडल निरीक्षण के दौरान नालंदा मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में पूरे राज्य में सर्वाधिक 3.5 लाख खाते खोलकर अपना परचम लहराया गया। इस उपलब्धि पर केक काटकर उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर डाक निदेशक महोदय ने अपने शब्दों में नालंदा मंडल के उत्कृष्ट कार्य, टीम भावना एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक, नालंदा श्री कुंदन कुमार जी ने कहा कि यह दिन-रात की मेहनत का नतीजा है एवं सभी के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी डाक कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम में सर्किल कार्यालय के डाक निरीक्षक सहित नालंदा मंडल के डाक निरीक्षक (पूर्वी) श्री रंजीत कुमार रजक, डाक निरीक्षक (उत्तरी) श्री विकास राय, डाक निरीक्षक (पश्चिमी) श्री इन्द्रेश विक्रांत, परिवाद निरीक्षक श्री अभिषेक कुमार, पोस्टमास्टर बिहारशरीफ श्री मनीष कुमार आनंद, डिप्टी पोस्टमास्टर श्री अमलेश कुमार, श्री मिथलेश कुमार एवं श्री संजय कुमार सहित नालंदा मंडल के सभी डाक कर्मी उपस्थित रहे।