• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती समारोह मनाई गई….

Bykhabretv-raj

Apr 11, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती समारोह मनाई गई….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 #ख़बरें Tv: आज भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती समारोह जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार डब्लू के द्वारा मंच का संचालन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले समाज में शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि फुले जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को सशक्त एवं समरस बनाने का प्रयास करना चाहिए।
साथ ही इस अवसर पर जिला स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह,
जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, तेजस्विता राधा, नीरज कुमार डब्लू, शिव शंकर दास, डॉ. आशुतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, साबो देवी,
जिला मंत्री रंजू कुमारी, प्रवीण सिंह, कंचन कुमारी, योगेंद्र कुमार मंडल,
कोषाध्यक्ष डॉ. संध्या सिंहा,
उजाला सोनी,
आईटी सेल संयोजक अमित शान,
कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, सुभाष सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं संयोजकगण उपस्थित रहे।