• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: हिलसा में डा. मानव ने युवाओं को सूखा नशा से किया सचेत , चलाया जागरूकता अभियान ….

Bykhabretv-raj

Apr 3, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हिलसा में डा. मानव ने युवाओं को सूखा नशा से किया सचेत , चलाया जागरूकता अभियान ….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) समाजसेवी सह गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आशुतोष कुमार मानव ने हिलसा छात्रावास मैदान में सूखा नशा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र युवाओं को नशा न करने का संकल्प दिलाया . इस दौरान उन्होंने कहा कि सूखे नशे के दलदल में फ़सकर आज कल बड़ी संख्या में नौजवान बेमौत मारे जा रहे हैं . सूखा नशा का कारोबार बढ़ता जा रहा है . अगर समय रहते लोग नहीं चेते तो आने वाले समय में युवा शक्ति बर्बाद हो जाएगी . मानव ने कहा कि पहले बच्चे देखा देखी नशीले पदार्थ का सेवन शुरू करते हैं जो बाद में जाकर बुरी आदत बन जाती है . ख़ासकर बी एस , ड्रग्स , इंजेक्शन आदि की चपेट में आकर हज़ारों लोग असमय मौत के मुँह में जा चुके हैं . ऐसे में अभिभावकों को भी सचेत रहना होगा . उन्होंने युवाओं से नशा न करने की अपील की . उन्होंने कहा कि नशा नाश की जननी है जो परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है .