नालन्दा जिले के शीतला मंदिर भगदड़ मामले में मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख…..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ/संवाददाता। बिहार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने आज दीपनगर के मघड़ा स्थित मां शीतला मंदिर में हुये भगदड़ मामले के बाद मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचे। वे घायलों और उनके परिजन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पीड़ित परिवार के द्वारा मंत्री श्री कुमार को घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंत्री श्री कुमार ने घटना पर दुख जताते हुये कहा कि यह घटना अत्यंत हीं दुखद है। इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होेने कहा कि आगे इस प्रकार की घटना की पुर्नरावृति नहीं हो इसके लिए प्रशासन को भी निर्देश दिया गया है। साथ हीं साथ मंदिर से जुड़े कमिटी के लोगों को भी भीड़ प्रबंधन को लेकर सचेत रहने की जरूरत है ताकि किसी भी मंदिर परिसर में इस प्रकार की घटना नहीं घट सके। उन्होने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता बिहार सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ हीं घायलों का समुचित इलाज हो सके इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया है। इस मौके पर मंत्री श्री कुमार के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव, पूर्व जदयू नगर अध्यक्ष नदीम जफर उर्फ गुलरेज अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
