October 19, 2024

#nalanda: जिलाधिकारी नालंदा द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित 16 मामलों की सुनवाई की गई… जानिए

 

 

 

 

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित 16 मामलों की सुनवाई की गई ।

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

….आप अपना चुनाव में बहुमूल्य वोट जरूर दे….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज 16 मामलों की सुनवाई की गई।
इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत सुनवाई के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा नाली निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किए जाने से सम्बन्धित मामला निष्पादित किया गया ।

राजगीर अंचल के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत की सुनवाई के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा भू -लगान रसीद निर्गत किये जाने से संबंधित समस्या के निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर को निर्देश दिया गया है।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत नल -जल का पाईप तीन फीट नीचे करने से संबंधित मामले को निष्पादन करने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल बिहार शरीफ को निर्देशित किया गया है।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत स्वास्थ्य केंद्र भवन की अधूरा कार्यों को पूरा कराकर स्वास्थ्य केंद्र डुमरांवा को देने से सम्बन्धित मामले निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया।

अंचल राजगीर के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी रद्द किये जाने से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय ने भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर को जांच हेतु निर्देश दिया ।

अस्थावां अंचल के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी में रैयत के नाम में त्रुटियां से सम्बन्धित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ को जांच हेतु निर्देश दिया गया।

अंचल बिहारशरीफ के परिवादी द्वारा शिकायत गलत चढ़ाए गए मौजा को सुधार करने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ को जांच हेतु निर्देश दिया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी में रैयत के नाम में त्रुटि होने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा अगली सुनवाई का निर्देश दिया गया।

अंचल बिहारशरीफ के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत गलत ढंग से दाखिल खारिज एवम् भू – लगान से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादित किया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत नियोजन इकाई के पदाधिकारी द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र मध्य विद्यालय आनंद में शिक्षक का बीo एडo का सभी प्रमाण पत्र जाली पाए जाने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिलाव को पुन: जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

बेन अंचल के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी कायम कर लगान रसीद निर्गत करने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण हटाने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा अंचलाधिकारी, इस्लामपुर को अगली सुनवाई करने का निर्देश दिया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत आम रास्ता एवम भूमि विवाद से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा अंचलाधिकारी, चंडी को जांच हेतु निर्देश दिया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत खाता, खेसरा एवम रकवा सुधार से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालंदा को निर्देशित किया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उद्योग हेतु कनेक्शन नहीं देने से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हिलसा को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

Other Important News