राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज जलेश्वर नाथ शरण फाउंडेशन,नई दिल्ली के तत्वाधान में एन एस अकादमी में गाँधी जी के स्मृति में गाँधी जी के जीवनी पर आधारित प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छः और सात के लगभग चालीस बच्चें शामिल हुए।कार्यक्रम का शुरुआत गाँधी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर किया गया। पुष्पांजलि के बाद सभी बच्चों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री समिता शरण ने कहाँ की आज का दिन बच्चों के लिए बहुत ही अनोखा होने वाला हैं क्योंकि आज की प्रतियोगिता आपके पढ़ाई ही नहीं आपके चरित्र को भी प्रभाव डालेगा क्योंकि महान पुरुष के जीवनी को जानने का एक सुनहरा अवसर आओ सभी को मिलेगा। गाँधी जी राजनितिक, आध्यात्मिक ही नहीं बल्की एक शोध करता भी थे। फिर कार्यक्रम के संयोजक नीरज काँस्यकार ने कहाँ की गाँधी जी का आत्मकथा आज भी युवाओं को प्रेणना देती हैं आप सभी अपने जीवन में जरूर पढ़े। गाँधी जी अपने कर्मो से स्वामी विवेकानंद जी के बाद पुरे विश्व को पुनः दिखाया की भारत जैसा कोई देश नहीं क्योंकि यहाँ एक डरफोक लड़का भी अहिंसा के मार्ग पर चल महात्मा बन आज भी जिवंत हैं। फिर सभी ने मिलकर मूल कंठ से मौन संगीत के साथ साथ सर्व धर्म प्रार्थना किए। प्रार्थना के बाद गाँधी जी के द्वारा एकादश वर्त का संकल्प लेते हुए उस मार्ग पर चलने को आत्मसात किए की हम सभी अहिंसा, सत्य,अस्तेय, ब्रह्मचर्य, असंग्रह, शरीर श्रम, अस्वाद, सर्वत्र भयवर्जन, सर्व धर्म समानत्व, स्वदेशी, स्पर्श भावना का भाव अपने जीवन में अपनायेगे।फिर सभी बच्चों के बिच प्रश्न पेपर बाटा गया। फिर सभी ने बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रतियोगिता का आनंद लेते हुए बीस वस्तुनिष्ठ प्रश्न के उत्तर लिखें। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान फलक प्रवीण, दूसरा स्थान राधिका और तीसरा स्थान रौशनी प्रवीण ने प्राप्त किये। इन्हें मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बाकि सभी प्रतिभागी को एक एक पेन देकर सम्मानित किया गया। सभा की समाप्ति जय जगत गीत गा कर किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में साइमा, कोमल, ख़ुशी, नंदनी, रुक्सार, जिनत, सोनी,रोहिणी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
