October 18, 2024

ख़बरे टीवी – ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में माँ मरियम महोत्सव की पूरी तैयारियां, देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग इस महोत्सव में शिरकत कर माँ मरियम से सुख-शांति और उन्नति की मांगते हैं दुआ

ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में माँ मरियम महोत्सव की पूरी तैयारियां, देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग इस महोत्सव में शिरकत कर माँ मरियम से सुख-शांति और उन्नति की मांगते हैं दुआ

मोकामा के ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में माँ मरियम महोत्सव की पूरी तैयारियां मुकम्मल हो गयी है। इस महोत्सव में हजारों मरियम भक्त शिरकत करते हैं।मरियम महोत्सव को लेकर चर्च प्रबंधन ने पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजा दिया है। इस महोत्सव की खासियत मरियम चंगाई यात्रा होती है। मरियम चंगाई यात्रा में तकरीबन दस हजार भक्त भाग लेकर महोत्सव का समापन करते हैं।

इस महोत्सव को लेकर बाढ़ अनुमंडलाधिकारी सुमित कुमार ने देर शाम चर्च परिसर का मुआयना किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।महोत्सव को लेकर मोकामा में हर तरफ उत्साह का माहौल है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग इस महोत्सव में शिरकत कर माँ मरियम से सुख-शांति और उन्नति की दुआ भी मांगते हैं।

Other Important News