राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ज़िला स्वीप आइकॉन डा. मानव ने युवाओं को दिलाया संकल्प….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) एसयू कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस ) के द्वारा रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया . कार्यक्रम पदाधिकारी डा. पिंकी कुमारी एवं प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे दर्जनों छात्र – युवाओं ने हिस्सा लिया . कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे समाजसेवी सह भारत निर्वाचन आयोग के ज़िला आइकॉन डा. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि देश का लोकतंत्र तभी मज़बूत होगा जब ख़ासकर युवा वर्ग मतदान के प्रति पूरी तरह जागरूक हो जाएगा . एक एक वोट की क़ीमत होती है इसलिए किसी का वोट बेकार न जाए इसका ख़्याल सबको रखना होगा . उन्होंने कहा कि हम सबको संकल्प लेना है कि जाति- संप्रदाय, लोभ लालच से ऊपर उठकर सभी निर्वाचन में अपनी सशक्त भूमिका निभाएँ और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें . इसी क्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक संकल्प भी लिया गया . मौक़े पर प्रो. पीसी चौरसिया , सुभद्रा सिन्हा, मधुसूदन कुमार , विकास कुमार , सुजीत कुमार, प्रवेंद्र प्रसाद, पल्लवी कुमारी, नीतीश कुमार राज , काजल कुमारी , गणेश कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे .
