October 18, 2024

ख़बरे टीवी – नालंदा विकास मोर्चा जनसंवाद समापन भोज में जिलावासी के सम्मानित जनता को आने का न्योता दिये

*नालंदा विकास मोर्चा जनसंवाद समापन भोज में जिलावासी के सम्मानित जनता को आने का न्योता*

 हर वर्ष की भांति नालंदा विकास मोर्चा बैनर तले राजगीर हॉकी मैदान 1 फरवरी 2020 को जनसंवाद सह महाबन भोज का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल जीवन हरियाली पर चर्चा किसानों के समस्या पर चर्चा बेरोजगार युवाओं को रोजगार सृजन पर चर्चा शैक्षणिक संस्थाओं में फैले भ्रष्टाचार को कैसे समाप्त किया जाए, उस पर चर्चा और आगामी 2020 नालंदा विधानसभा चुनाव पर लाना विधानसभा में विकास मोर्चा के मांगो की भूमिका तय करने पर विचार पूरे जिले के सभी विधानसभाओं में मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन में काम करने की तैयारी एवं विस्तार करने पर चर्चा और समरस समाज हेतु निर्माण हेतु सभी आए हुए मोर्चा के समर्थक के साथ बैठकर खिचड़ी, चोखा, पापड़, घी, अचार का आनंद उठाते हुए इस राजगीर के ऐतिहासिक एवं नालंदा के ऐतिहासिक गौरव को कैसे स्थापित किया जाए । इस पर युवाओं से विशेष विचार मंथन किया जाएगा, नालंदा जिला के सभी सम्मानित नागरिकों माताओं बहनों से अपील है,

कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में बढ़-चढ़कर भाग ले और महाबन भोज का आनंद उठाएं और आने वाले इतिहास के निर्माण में सहभागी बने इस मौकेे पर अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया जी, सुधीर कुमार प्रवक्ता, अनिरुद्ध कुमार कोषाध्यक्ष, तनुजा कुमारी, डॉ संजय कुमार दास, अमित भास्कर, भीम कुमार, डीपीएस कुशवाहा जी, सूरज कुमार युवा नेता, दीपक सिंह, विश्वजीत सिन्हा लोग मौजूद थे।

Other Important News