October 19, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर निर्देश….जानिए

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 19 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया।
एक महिला द्वारा बताया गया कि उनके ससुराल में उनके साथ मारपीट किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उन्हें महिला हेल्पलाइन के पास भेजा।
सरगांव के एक आवेदक ने बताया कि उनकी खरीदगी की जमीन पर वह मकान बनाकर रह रहे हैं। उक्त जमीन का रसीद नहीं काटा जा रहा है। जमीन को लेकर टाइटल सूट भी न्यायालय में चल रहा है। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता बिहारशरीफ को मामले की जाँच रिपोर्ट करने को कहा।
राजगीर प्रखंड के भुई के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि उनकी जमीन की फर्जी जमाबंदी के कागज के आधार अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा का प्रयास किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी राजगीर को मामले की जांच कर कार्रवाई का निदेश दिया।
इसलामपुर प्रखंड के रामा बिगहा के गैरमजरूआ जमीन पर बसे कुछ लोगों द्वारा वासगीत पर्चा निर्गत करने का अनुरोध किया गया।जिलाधिकारी ने जिला राजस्व शाखा प्रभारी को नियमानुसार कार्रवाई का निदेश दिया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

 

Other Important News