राजगीर में आयोजित राजगीर मकर मेला 2026 का भव्य उद्घाटन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv ; आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक नगरी राजगीर में आयोजित राजगीर मकर मेला 2026 का भव्य उद्घाटन माननीय श्री श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग सह परिवहन विभाग, बिहार, श्री कौशलेंद्र कुमार, माननीय सांसद, नालन्दा लोकसभा क्षेत्र के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है।
माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राजगीर मकर मेला न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा हुआ है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन एवं स्वरोजगार को भी बढ़ावा देता है।
मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प, कृषि मेला,स्थानीय व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले एवं मनोरंजन के विविध साधनों की व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा एवं स्वच्छता की दृष्टि से प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किए गए हैं।
मकर मेला 2026 के अवसर पर कृषि मेला में बेहतरीन प्रदर्शनी लगाई गई हैं , नई उन्नत फसलों के बारे में किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की लाभान्वित योजनाएं एवं जानकारियां दी जा रही है ।

*दही खाओ–इनाम पाओ प्रतियोगिता*
राजगीर मकर मेला 2026 के शुभ अवसर पर आकर्षक एवं मनोरंजक प्रतियोगिता *“दही खाओ–इनाम पाओ”* का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य मेले में आए आगंतुकों का मनोरंजन करना, पारंपरिक एवं लोक-आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा मेले के वातावरण को और अधिक जीवंत बनाना रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में दही खाने की चुनौती को पूरा किया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
*पतंग प्रदर्शनी *
राजगीर मकर मेला 2026 के शुभ अवसर पर रंग-बिरंगी पतंगों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। मेला समिति एवं स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य पतंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मकर मेला 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था, साफ सफाई,पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
इस अवसर पर श्रीमती रीना देवी, माननीय सदस्या, विधान परिषद्, नालंदा, श्री रुहेल रंजन, माननीय विधायक, इस्लामपुर, श्री कौशल किशोर, माननीय विधायक, राजगीर,
श्रीमती मुन्नी देवी, उपाध्यक्ष, नगर परिषद राजगीर,
श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा,श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालंदा,श्री कुमार निशांत विवेक, नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ,श्री शुभम कुमार, उप विकास आयुक्त, नालंदा,सुश्री कृष्णा जोशी, सहायक समाहर्ता, नालंदा,श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्त्ता, नालंदा,श्री आशीष नारायण, अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर , विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा ,नजारत शाखा उपसमाहर्ता , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर , प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे।
